Relief After Two Days Of Rain In Gurgaon Meteorological Department Predicts Light Rain
दो दिन बारिश के बाद मिली राहत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव : लगातार दो दिन तक हुई बारिश के बाद शनिवार को गुड़गांव वासियों को थोड़ी राहत मिली। दिनभर बादलों और धूप की आंखमिचौली चलती रही। बीच-बीच में शहर के कुछ हिस्सों में पांच से दस मिनट हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग की ओर से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताए जाने के चलते जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने शनिवार को भी लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी थी।