भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ज़न लागू

नवभारतटाइम्स.कॉम
route diversion for heavy vehicles in gurgaon due to kanwar yatra effective till august 11
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

कांवड़ यात्रियों और डाक कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए आज यानी रविवार से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत दिल्ली से गुड़गांव के रास्ते राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुख्य सड़कों के बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
प्रमुख कांवड़ मार्गों और डाक कांवड़ रूटों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रियों के आसपास वाहन धीमी गति से चलाएं, अनावश्यक हॉर्न न बजाएं और धैर्य बनाए रखें। कांवड़ियों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों से ही गुजरें और अनुशासन बनाए रखें।