Mumbai Codeine containing Cough Syrup Used For Intoxication Seized 50 Bottles Recovered
कोडीन युक्त कफ सिरप की 50 बोतलें जब्त
Contributed by: Manish.Jha|नवभारतटाइम्स.कॉम•
g NBT रिपोर्ट, मुंबई: खांसी-सर्दी में डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल होने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप का नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की बांद्रा यूनिट ने धारावी में कार्रवाई कर 50 बोतल सिरप जब्त की है। मामले में 26 वर्षीय फैसल जहांगीर खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मुकुंद नगर स्थित सुभाषचंद्र भोस सहकारी हाउसिंग सोसायटी के पास आरोपी संदिग्ध हालत में मिला। तलाशी में उसके पास से Codeine Phosphate & Triprolidine HCl Syrup-WINCEREX की 100-100 एमएल की 50 बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। पुलिस अब जांच कर रही है कि सिरप कहां से लाई गई थी और किसे बेची जानी थी। कार्रवाई ANC की डीसीपी पूर्णिमा चौगुले की टीम ने की।