नाबालिग पर 7 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
14 year old minor accused of sexually assaulting 7 year old girl lured her away on pretext of chocolate
nNBT न्यूज, होडल

उपमंडल के कस्वा थाना अंर्तगत क्षेत्र के गांव में 14 साल के नाबालिग पर पड़ोस में रहने वाली एक सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप है। चॉकलेट दिलाने के बहाने वह बच्ची को घर से बुलाकर ले गया। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कस्वा थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार शाम 14 वर्षीय नाबालिग अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय नाबालिग बच्ची को उसके घर से चॉकलेट दिलवाने के बहाने घर कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर ले गया। इस दौरान नाबालिग ने बच्ची को खाली साथ पर खड़े वाहन के पास ले गया, जहां आरोपी ने वाहन के अंदर बच्ची का यौन शोषण किया। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय मिली, जब वह घायल अवस्था में रोते हुए घर पहुंची। घटना के बाद परिजन मामले की शिकायत लेकर आरोपी नाबालिग के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।