बेटियां आगे बढ़ रहीं, बेटे क्या कर रहे

नवभारतटाइम्स.कॉम
बेटियां आगे बढ़ रहीं, बेटे क्या कर रहे
nNBT न् यूज, वाराणसी : महाराजा सुहेलदेव विश् वविद्यालय (आजमगढ़) के तीसरे दीक्षांत समारोह में मंगलवार को राज् यपाल आनंदी बेन पटेल ने बेटियों की उपलब्धियों को सराहा। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं, बेटे क् या कर रहे हैं?

राज्यपाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में पदक और उपाधियों में छात्राओं की हिस् सेदारी करीब दो तिहाई है। पदक पाने वाले कुल 74 विद्यार्थियों में 49 छात्राएं और 25 छात्र हैं। इसी तरह 63,084 उपाधियों में 42,724 बेटियों के नाम रहीं। छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि निरंतर अभ् यास और अनुशासन शिखर तक पहुंचा सकता है।
विश् वविद्यालयों को ऐसे छोटे अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने चाहिए, जिनसे विद्यार्थी नियमित पढ़ाई के साथ कोई अतिरिक् त कौशल सीखकर रोजगार प्राप् त कर सकें। राज् यपाल ने समारोह के मुख् य अतिथि विश् वविख् यात बांसुरी वादक पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया की उपस्थिति को विवि के लिए गौरव का विषय बताया। समारोह में उच् च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध् याय भी मौजूद रहे।