Up T20 League Captains Reach Assembly After Trophy Tour Meet Assembly Speaker Satish Mahana
ट्रोफी टूर के बाद विधानसभा पहुंचे कप्तान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश टी20 लीग सीजन-4 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बीते सात अगस्त से चल रहे ट्रोफी टूर के अंतिम दिन मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ट्रोफी स्कूली छात्रों के बीच पहुंची। इस दौरान इकाना और जयपुरिया स्कूल सहित प्रमुख स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्टार खिलाड़ियों ने युवाओं को सफलता के गुर सिखाए। स्कूली कार्यक्रमों के समापन के बाद गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारियों और सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने विधानसभा पहुंचकर अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की।
युवाओं से मिले प्रियम गर्ग और नमन तिवारीट्रोफी टूर के आखिरी दिन ट्रोफी जीडी गोयनका स्कूल और जयपुरिया स्कूल, शहीद पथ पहुंची। जीडी गोयनका स्कूल में लखनऊ फाल्कंस के प्रियम गर्ग ने छात्रों से अपने संघर्ष और क्रिकेट के अनुभव साझा किए। वहीं, इकाना स्टेडियम और जयपुरिया स्कूल में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान नोएडा किंग्स के स्टार गेंदबाज नमन तिवारी ने युवाओं को संबोधित किया।
विधानसभा में कप्तानों का स्वागत : स्कूली संवाद के बाद यूपी टी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी छह टीमों के प्रतिनिधि ट्रोफी के साथ विधानसभा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लीग को उत्तर प्रदेश का उत्सव बताते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।