72 Teachers In Lucknow To Get Digital Pedagogy Training Revolutionizing Education Under Nep 2020
72 शिक्षक सीखेंगे डिजिटल पेडागॉजी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पढ़ाई में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ मंडल के 72 राजकीय शिक्षकों को चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा माध्यमिक, उत्तर प्रदेश और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ‘डिजिटल पेडागॉजी फॉर मैथमेटिक्स ऐंड साइंस टीचर्स’ विषय पर यह कार्यशाला हो रही है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला के जरिए शिक्षकों की डिजिटल शिक्षण क्षमता को मजबूत करना है।