समाधान जरूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
avoid student government conflict solution necessary demand for exam system reform
दिल्ली का संसद मार्च हो या झारखंड में विधान सभा का घेराव, छात्रों और सरकार के बीच टकराव कभी किसी के हित में नहीं हो सकता है। अगर इस तरह होता रहा तो व्यवस्था से छात्रों का विश्वास खत्म हो जाएगा। हर मुद्दे पर युवा विधानसभा या संसद घेरने निकल पड़ेंगे। ऐसा हालात देश हित में नहीं दिखते। केंद्र और राज्यों की सरकारों को चाहिए कि वे आंदोलनकारी छात्रों से संवाद में तेजी लाएं। मौजूदा समस्या का समाधान निकालें। छात्रों की मांग के अनुसार परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी है। छात्रों को भी चाहिए कि वे सरकार के साथ मिलकर समाधान का रास्ता तलाशें।

मोहम्मद युनुस, लखनऊ