रेवाड़ी में आवारा पशु के हमले में रिटायर्ड कैप्टन समेत 2 की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
stray animal terror in rewari retired captain among 2 dead administrations claims exposed
n NBT न्यूज, रेवाड़ी

शहर में सड़कों पर खुलेआम घूमते आवारा पशुओं के हमले में एक ही दिन में दो सीनियर सिटिजन की मौत हो गई। इनमें एक सेना से रिटायर्ड कैप्टन और एक दुकानदार शामिल हैं। इन दोनों मौतों ने नगर परिषद और प्रशासन के 'कैटल फ्री' रेवाड़ी के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सेक्टर-4 निवासी 80 वर्षीय सेना के पूर्व कैप्टन जगराम यादव मंगलवार को सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे आवारा पशु ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दूसरी घटना माता चौक पर हुई। मंगलवार सुबह 75 वर्षीय दुकानदार प्रताप सिंह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। माता चौक के पास एक गाय ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मॉडल टाउन से नगर परिषद के पार्षद निहाल सिंह के चचेरे भाई थे। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

सड़क पर गाय से टकराई स्कूटी, कारोबारी की मौत 8पेज 7