Independence Day Heavy Vehicle Entry Banned In Delhi From 5 Pm Today
आज से भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर भारी मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिसके तहत आज यानी बुधवार को शाम 5 बजे से गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक और फिर 14 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-48 व अन्य मार्गों से भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंगलवार को डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने अधिकारियों व ट्रैफिक इंस्पेक्टरों संग बैठक कर इस संबंध में अडवायजरी जारी की।