जीएमडीए का चला बुलडोज़र, 350 अवैध निर्माण किए ध्वस्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर शुरू हुए अभियान के पहले दिन 12 टीमों और 14 जेसीबी मशीनों ने मंगलवार देर शाम तक कार्रवाई करते हुए करीब 16 किलोमीटर सड़क एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान 200 स्थायी और 150 अस्थायी कब्जे हटाए गए।पुराने गुड़गांव पर फोकस
डीटीपी एनफोर्समेंट आरएस बाठ के नेतृत्व में 36 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने ओल्ड रेलवे रोड, चर्च गेट से स्टेशन, धनवापुर रोड, सेक्टर-4/9, 5/6, 4/7 की डिवाइडिंग रोड समेत सेक्टर-81 से 93 के हिस्सों में पक्के कमरे, शेड, खोखे और ग्रीन बेल्ट में किए गए अवैध कब्जे हटाए। ओल्ड रेलवे व धनवापुर रोड पर 15-15 फीट व सेक्टर-4/7 डिवाइडिंग रोड पर करीब 20 फीट सड़क एरिया को खाली कराया गया। 15 संपत्ति मालिकों की ओर से ग्रीन बेल्ट में किए गए अवैध कब्जे पर भी पीला पंजा चला।