झूठी शिकायतों पर समिति बनाने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
demand to form a committee for investigation into false complaints against bank officials
nNBT न्यूज,लखनऊ : ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (आयबॉक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैंक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज झूठी शिकायतों की प्रारंभिक जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है। प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ऋण वसूली और सरफेसी कार्रवाई के दौरान दबाव बनाने के लिए फर्जी शिकायतें की जाती हैं। इससे अधिकारियों का उत्पीड़न होता है और वसूली प्रक्रिया बाधित होती है। प्रस्तावित समिति में पुलिस, जिला प्रशासन और बैंकिंग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हों। यह समिति वास्तविक अपराध और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों में अंतर स्पष्ट करेगी। संगठन ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।