DG NCC ब्लू बॉयज़ टीम को तीसरा स्थान

नवभारतटाइम्स.कॉम
dg ncc blue boys hockey team wins third place in jawaharlal nehru hockey cup also secures fair play award
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : एनसीसी डायरेक्टरेट यूपी की DG NCC ब्लू बॉयज हॉकी टीम को जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप अंडर-17 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीसरा स्थान मिला है। मंगलवार को टीम को 67 यूपी बटालियन, लखनऊ कैंट में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में टीम ने गोल औसत से तीसरा स्थान पाया। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर 61 गोल किए। टीम को ' फेयर प्ले अवार्ड ' भी मिला है। एडीजी ने खिलाड़ियों को मानसिक दृढ़ता और जीत का दृष्टिकोण अपनाने को कहा।