Drug Abuse Side Effects Brahmakumaris Administer Anti drug Pledge To Students
स्टूडेंट्स को बताए नशे के दुष्परिणाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत मंगलवार को ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम सेवा केंद्र ने जागरूकता कार्यक्रम किया। केंद्र प्रभारी सुमन दीदी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। अभियान के अंतर्गत सीएमएस अलीगंज कैंपस-1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईएम, मलिक अकेडमी और सिटी इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में करीब 1,851 विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। सभी ने नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी स्नेह, निर्मला, साधना, अनु, आकांक्षा, शांति और सीपी सिंह का विशेष योगदान रहा।