Grand Celebration Of Shivratri In Noida greater Noida Devotees Flock To Take A Dip In The Ganges Of Faith
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बही आस्था की गंगा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा
सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भोर से ही मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। सेक्टर-20 के श्री हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल चढ़ाया। मंदिर प्रबंधन के संदीप पोरवाल ने बताया कि जलाभिषेक के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।सेक्टर-71 के मेट्रो अपार्टमेंट स्थित शिवशक्ति सनातन मंदिर में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। मंदिर को फूलों से सजाया गया। सोसायटी के निवासियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और सामूहिक रुद्राभिषेक किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा सेक्टर-22 शिव मंदिर, सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-122 शिव मंदिर, सेक्टर-73 के महादेव माहेश्वरी मंदिर और सेक्टर-77 के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।