Lucknow Mandal Wrestling Team Trials From August 13 State level Sub junior Boys Wrestling Competition In Kaushambi
मंडल कुश्ती टीम के लिए ट्रायल 13 से
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कौशांबी में किया जाएगा। खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक होना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल टीम के प्रतिभाग करने से पहले खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि लखनऊ मंडल टीम के गठन से पहले जिला स्तर पर 13 अगस्त और मंडल स्तर पर 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित किए जाएंगे।