आलमबाग में व्यापारियों से किया जनसंपर्क

नवभारतटाइम्स.कॉम
public outreach to traders in alambagh review of swadeshi vyapari kumbh preparations
nNBT न्यूज,लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आशियाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने आलमबाग परीक्षेत्र के व्यापारियों से जन संपर्क किया और व्यापारी दिवस में आने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान महामंत्री अनुज गौतम, आलमबाग क्षेत्र के प्रभारी हरीश मलानी, सुरेश अग्रवाल, संगठन मंत्री जय मिगलानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।