रासबिहारी पांडेय को अतिथि देव सम्मान

नवभारतटाइम्स.कॉम
rasbihari pandey honored with atithi dev samman at uttar pradesh sahitya sabhas poetry gathering
nNBT न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की 'अतिथि देवो भव' शृंखला के तहत मंगलवार को फैजाबाद रोड स्थित लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में काव्यगोष्ठी हुई। इस अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध कवि रासबिहारी पांडेय को ' अतिथि देव सम्मान ' से अलंकृत किया गया। वरिष्ठ कवि मुकुल महान, सर्वेश अस्थाना और आलोक रावत ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। रासबिहारी पांडेय की अध्यक्षता और योगी योगेश शुक्ल के संचालन में कवि सम्मेलन हुआ। प्रतिभा श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुरू हुआ। मौके पर प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. राधा बिष्ट, केवल प्रसाद सत्यम, अरविंद झा, रश्मि शरद ने काव्य पाठ कर समां बांधा।