Big Plan To Free Gomti From Sewage 45 Drains To Be Tapped Major Action In Lucknow
गोमती में गिर रहे 45 नाले होंगे टैप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमती को सीवेज से मुक्त करने का बड़ा ऐक्शन प्लान तैयार किया गया है। ड्रोन सर्वे में नदी में गिरने वाले 12 नए नालों समेत 45 नालों की टैपिंग करके उनकी गंदगी को अलग-अलग सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ( STP ) तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। गोमती नदी के पुनरुद्धार के लिए तैयार प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजी जा चुकी है। योजना लागू होने के बाद नालों के जरिए सीधे नदी में पहुंचने वाले सीवेज पर काफी हद तक रोक लगाने की तैयारी है।