Fssai Warning Label Supreme Courts Strict Stance Otherwise It Will Issue Orders Itself
FSSAI चेतावनी का लेबल लगवाए, वरना SC आदेश देगा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : पैकेट वाले खाने में ज्यादा चीनी, नमक और फैट की जानकारी सामने की तरफ साफ-साफ लिखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि फरवरी में दिया गया पिछला आदेश महज सुझाव नहीं, बल्कि निर्देश था। जल्द फैसला करें वरना कोर्ट खुद निर्देश देगा।
बेंच ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बृजेंद्र चाहर से पूछा कि लोगों को यह बताने से नहीं रोका जा सकता कि वे जो खाना खरीद रहे हैं, उसमें क्या है और उसकी सेहत पर क्या असर होगा।