Governor Anandiben Patel Emphasized Sensitivity Service And Skills In Youth Distributed 79 Medals
'युवाओं में संवेदना, सेवा और कौशल जरूरी'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बांदा: युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनमें ज्ञान के साथ संवेदना, सेवा और कौशल का भाव होना चाहिए। यह बात गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने झांसी बुंदेलखण्ड विवि के 31वें दीक्षांत समारोह में कही। समारोह में कुल 79 पदक दिए गए, जिनमें से 63 छात्राओं और 16 छात्रों को मिले।
राज्यपाल ने बताया कि झांसी, ललितपुर, चित्रकूट और महोबा में 900 आंगनबाड़ी किट उपलब्ध करवाई गई हैं। एचपीवी अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर डीएम झांसी गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, NAAC बेंगलुरु की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर रा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी ने भी संबोधित किया। आंगनबाड़ी केंद्र गर्भवतियों-बच्चों के लिए महत्वपूर्ण: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को अयोध्या के महात्मा गांधी वॉर्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 30 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों एवं गर्भवतितयों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस मौके पर पर डीएम शशांक त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।