Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas Learning From History Message Of Harmony And Brotherhood
इतिहास से सीख लें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में 14 अगस्त को ‘ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। देश के बंटवारे के दौरान हुई हिंसा, विस्थापन और मानवीय त्रासदी को याद रखने का उद्देश्य यही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बंटवारे के समय लाखों लोगों ने अपनों को खोया और अमानवीय अत्याचार झेले। इन घटनाओं का उल्लेख जब फिल्मों, पुस्तकों या अन्य माध्यमों में होता है तो उस दर्द का एहसास आज भी होता है। इतिहास से सीख लेकर समाज में सौहार्द, भाईचारा और मानवता को बढ़ावा देना जरूरी है। किसी धर्म, जाति या समुदाय से नहीं, बल्कि गलत विचारों और कृत्यों से दूरी बनानी चाहिए।