हाथीदांत कलाकृतियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Contributed byAnand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम
elephant tusk artifacts smuggling racket busted in lucknow 4 arrested 54 priceless items seized
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने हाथीदांत से बनी कलाकृतियों की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीआरआई ने बुधवार को लखनऊ में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से हाथीदांत से निर्मित 54 बेशकीमती कलाकृतियां बरामद कीं।

डीआरआई के अनुसार, हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार संबंधी विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने ऑपरेशन तैयार किया। बरामद सामान में पशु एवं मानव आकृतियों की मूर्तियां, सजावटी वस्तुएं और अन्य शोपीस शामिल हैं। बरामद कलाकृतियां बेहद बारीक कारीगरी वाली हैं और उनकी व्यावसायिक व एंटीक वैल्यू काफी अधिक आंकी जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन कलाकृतियों की आपूर्ति कहां से हुई और इनके खरीदारों तथा तस्करी नेटवर्क का विस्तार किन राज्यों अथवा देशों तक फैला हुआ है।