हार्ट सेंटर बंद, सामान समेट लौटी कंपनी

नवभारतटाइम्स.कॉम
bk hospitals heart center closed major blow to patients company packs up equipment
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके अस्पताल में हृदय रोगियों को जीवनदान देने वाला हार्ट सेंटर अब बंद हो गया है। रविवार को उपकरण, एसी, फर्नीचर और अन्य मशीनरी को ट्रकों में लादकर वापस भेज दिया गया। सेंटर इंचार्ज मनदीप ने सामान की वापसी के साथ ही सेंटर के स्थायी रूप से बंद होने की पुष्टि कर दी है।

अस्पताल प्रशासन और सेंटर संचालित करने वाली एजेंसी के बीच 8.5 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पेच के कारण पहले सेवाएं प्रभावित हुईं और अब सेटअप ही समेट लिया गया। इससे उन हजारों मरीजों को बड़ा झटका लगा है जो सस्ते इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पर निर्भर थे।