Gen Zs Biggest Concern Career And Jobs Seeking Answers Even From Ai Astrologers
anchor_‘Gen Z के मन में सबसे बड़ी चिंता करियर और नौकरी की’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबई: करियर की चिंता हो या रिश्ते में आया तनाव, Gen Z इन सवालों के जवाब खंगालने के लिए AI एस्ट्रोलॅाजर्स का रुख भी करने लगी है। AstroSageAI के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से 15 अगस्त 2026 के बीच AI ज्योतिषियों से पूछे गए 13.58 करोड़ सवालों में करीब 5.16 करोड़ यानी 38% सवाल Gen Z के थे। इनमें सबसे ज्यादा 29% सवाल करियर और नौकरी को लेकर थे, इसके बाद सबसे ज्यादा सवाल Gen Z ने शादी और रिश्तों से जुड़े पूछे।
Gen Z का करियर की चिंता को लेकर जंतर मंतर पर दिखे आक्रोश का आईना इन आंकड़ों में भी दिखा। Gen Z की ओर से पूछे गए कुल सवालों में 29% करियर से जुड़े तीन प्रमुख सवाल रहे-‘मेरी जॉब कब लगेगी?’, ‘क्या मेरी सरकारी नौकरी कभी लगेगी?’ और ‘मेरा करियर कैसा रहेगा?’ मतलब नौकरी की अनिश्चितता युवाओं की बड़ी चिंता बनी हुई है। खास बात यह है कि सरकारी नौकरी को लेकर भी Gen Z की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। बड़ी संख्या में युवा जानना चाहते हैं कि उन्हें सरकारी नौकरी कब मिलेगी।शादी को लेकर भी बड़े सवाल: Gen Z के कुल सवालों में 27% शादी व रिलेशनशिप से जुड़े दिखे। यहां भी युवा सिर्फ शादी कब होगी, यह नहीं पूछ रहे, बल्कि शादी के तरीके और उसके बाद की जिंदगी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। Gen Z के 12 % सवालों में सबसे प्रमुख सवाल रहे-‘मेरा लव कब होगा?’, ‘मेरे साथी ने मुझे धोखा दिया है, क्या करूं?’ वहीं बाकी 32% सवाल स्वास्थ्य, प्रेग्नेंसी, एजुकेशन, फाइनेंस समेत अन्य विषयों से जुड़े रहे।
AstroSageAI के CEO प्रतीक पांडे ने कहते हैं, ‘दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद देश का युवा अचानक राजनीति के केंद्र में है। Gen Z अपनी चिंता AI ज्योतिषियों से भी साझा करने में पीछे नहीं हैं। उनके लिए भी करियर सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसके अलावा बड़ी बात यह है कि आज भी लाखों युवा सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं।’