SIT रिपोर्ट के बाद करेंगे आंदोलन: अजय

नवभारतटाइम्स.कॉम
congresss big protest on ram mandir donation theft after sit report ajay rai
nNBT न्यूज, अयोध्या : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस अपने हर कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के दर्शन से करती है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मंदिर के चढ़ावे में चोरी हो रही है और सरकार आरोपितों को बचाने में जुटी है। बताया कि चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस पूरे देश में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। वहीं, मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया। कहा कि मंदिर में धर्माचार्यों की भूमिका होनी चाहिए, किसी अधिकारी की नहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना है। बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को भी घेरा। चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।