सरकारी स्कूलों में क्लास के दौरान बाहरी की नो एंट्री, विडियो बनाया तो FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
no entry for outsiders in government schools fir registered for making videos
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा: सरकारी स्कूलों की व्यवस्था दिखाने पर नेताओं और यू ट्यूबर पर केस दर्ज हुआ है। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विकास खंडों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के स्कूल ग्रुप पर निर्देश दिए हैं। इसमें बाहरी शख्स के अंदर आने पर रोक की हिदायत दी है। मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी शर्तें लगाई हैं। नोएडा के कंपोजिट स्कूल में जबरन घुसने और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में आप के पूर्व प्रत्याशी पंकज अवाना पर केस दर्ज हुआ है। साथ ही दादरी ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में जबरन विडियो बनाने वाले यूट्यूबर पर केस दर्ज हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा विभाग व शिक्षकों पर है। क्लास के दौरान बाहरी लोगों के आने और विडियो बनाने पर रोक है।