स्कूलों में सुधार

नवभारतटाइम्स.कॉम
government school reforms concern over lack of basic facilities and teachers
शनिवार का संपादकीय 'सुधार क्यों नहीं' पढ़ा। सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आज भी अनेक स्कूल बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। कहीं बिजली की व्यवस्था नहीं है, तो कहीं पेयजल की समस्या है। कई स्कूलों के भवन जर्जर हैं, जबकि अनेक स्थानों पर शिक्षकों की कमी बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में सरकारी स्कूलों से लोगों का भरोसा कमजोर पड़ता है। सरकारी स्कूलों को अपनी प्रतिष्ठा हासिल करनी है तो उनमें बुनियादी सुविधाओं, पर्याप्त शिक्षकों की सुनिश्चित व्यवस्था करनी होगी।

-साजिद अली, ईमेल से