38 Km Roads Of Pataudi Will Be Repaired 3810 Crore Will Be Spent
पटौदी की 38 किमी लंबी सड़कें अब होंगी दुरुस्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: पटौदी क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने क्षेत्र की करीब 38 किलोमीटर लंबी सड़कों को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। इस काम पर करीब 38.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की हालत खराब होने ये लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कई स्थानों पर गड्ढों और उखड़ी सड़क की वजह से वाहन चालकों को हादसे का डर लगा रहता है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, पटौदी क्षेत्र की कुल 37.85 किमी सड़कें इसमें शामिल की गई हैं। इन सड़कों को जरूरत के अनुसार दुरुस्त किया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई सड़कों की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सड़कें ठीक होने से आने-जाने में समय की बचत होगी और हादसे का खतरा भी कम होगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सचिन भाटी ने बताया कि पटौदी क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त करने का काम अगले दो महीनों में शुरू होगा।