एयरपोर्ट से शुरू होगी पशुधन कार्गो सेवा

नवभारतटाइम्स.कॉम
livestock cargo service to start from noida airport 200 cargo planes to operate
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट में मालवाहक विमान संचालन के विकास और संभावनाएं तलाशने के लिए एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्रालि (AISATS) ने स्पाइस एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्रालि और टोटसोल एविएशन प्रालि के साथ दो अलग एमओयू किया है।
स्पाइस एक्सप्रेस के साथ समझौते से नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से पशुधन मालवाहक विमानों के संचालन की नींव रखी गई है। यहां से कंपनी सितंबर 2026 से अगस्त 2027 के बीच लगभग 200 मालवाहक विमानों का संचालन करने की प्लानिंग बनाई है। ये एमओयू नई दिल्ली में आयोजित एसीएफआई वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2026 में किए गए। नोएडा एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमान ने कहा कि मल्टी मॉडल कार्गो हब विश्वस्तरीय कार्गो सुविधाओं से युक्त है। इन समझौतों से अब यहां पशुधन मालवाहक विमान संचालित हो सकेंगे।