शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
five day training for pgt chemistry teachers begins in gurgaon emphasis on improving teaching methods
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (पीजीटी) केमिस्ट्री के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने बताया कि ट्रेनिंग विंग प्रभारी सोना यादव की देखरेख में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ट्रेनिंग विंग के सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को केमिस्ट्री विषय को और अधिक प्रभावी व छात्रों की समझ के अनुरूप पढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकों और शिक्षण पद्धतियों के बारे में बताना है। कार्यक्रम के पहले दिन सभी प्रतिभागियों का प्री-टेस्ट लिया गया। प्रशिक्षण के बाद अंतिम दिन पोस्ट-टेस्ट आयोजित किया जाएगा।