श्रमिक हिंसा के आरोपी को बेल

नवभारतटाइम्स.कॉम
accused of labor violence anshu kushwaha gets bail noida phase 2 richa global company case
n NBT न्यूज, ग्रेनो : नोएडा फेज-2 की रिचा ग्लोबल कंपनी में अप्रैल 2026 में हुए कर्मचारी विरोध, तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में आरोपी अंशु कुशवाहा को अदालत से जमानत मिल गई। कहा गया कि हरियाणा के मानेसर स्थित इसी कंपनी की यूनिट में वेतन वृद्धि होने के बावजूद नोएडा में न बढ़ाए जाने से कर्मचारी नाराज थे। 11 अप्रैल को कर्मचारियों ने दोबारा गेट घेरकर कंपनी में आवाजाही रोकी और भंगेल फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया था। 13 अप्रैल को फिर हंगामा हुआ था।