Inflation Control Price Rise Heavily Impacting Common Mans Budget Demand For Swift Government Action
महंगाई पर नियंत्रण जरूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा रही है। कई वर्षों से स्थिर रहे चीनी के दामों में हालिया वृद्धि ने घरेलू बजट को प्रभावित किया है। मांग और आपूर्ति के असंतुलन से कीमतों का बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की लगातार महंगाई जनता पर अतिरिक्त बोझ डालती है। आमदनी में अपेक्षित वृद्धि न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सरकार को ऐसे प्रभावी और त्वरित कदम उठाने चाहिए, जिससे कीमतों पर नियंत्रण रहे और आम जनता का बजट न बिगड़े।