Noida Stadium Operations To Private Company Halted New Stadium May Be Considered
नोएडा स्टेडियम का संचालन निजी कंपनी को देने पर रोक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा: नोएडा स्टेडियम के संचालन की जिम्मेदारी किसी बड़ी कंपनी को देने के प्रस्ताव पर फिलहाल अथॉरिटी में रोक लग गई है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले अब इस बारे में अथॉरिटी कोई कदम नहीं उठाएगी। साथ ही अथॉरिटी अधिकारियों ने इस बात पर भी मंथन शुरू कर दिया है कि नोएडा स्टेडियम के बजाय यदि किसी नए तैयार हो रहे स्टेडियम के संचालन के लिए इस तरह का फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-123 में तैयार होने जा रहे नए स्टेडियम को संचालन के लिए किसी बड़ी कंपनी को सौंपने का विकल्प अपनाया जा सकता है।