100 Kg खराब रसगुल्ला फिंकवाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
food departments hammer on adulterators 100 kg spoiled rasgulla destroyed samples of several sweets sent for testing
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

फेस्टिवल के सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता व रितु सक्सेना ने नोएडा सेक्टर 72 स्थित प्रदीप कुमार के ठिकाने से रसगुल्ले का सैंपल लेते हुए लगभग 100 किलो रसगुल्ला मक्खी-मच्छर पड़े होने के कारण नष्ट कराया। नोएडा सेक्टर 134 बीएस बीकानेर स्वीट्स से घेवर का नमूना लिया गया। वहीं, इकोटेक 2 प्लॉट नंबर 66 स्थित शगुन स्वीट से खोया व घेवर के नमूने लिए गए। टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा से सात सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे है। उधर, जेवर टोल प्लाजा पर रविवार रात को चौधरी जलालपुर अलीगढ़ से इको गाड़ी संख्या से आ रहे दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहे पनीर का एक नमूना लिया।