हैबिटेट सोसायटी में बिजली कटौती से रेजिडेंट्स परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
habitat society power outages residents distressed demand 33 kv infrastructure
n NBT न्यूज, सेक्टर-99ए: हैबिटेट सोसायटी में बिजली कटौती की समस्या को लेकर डिवेलपर टीम, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सोसायटी निवासियों की बैठक हुई। बैठक में निवासियों ने इस परेशानी को उठाया और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह ने डिवेलपर टीम के सामने बिजली व्यवस्था को लेकर निवासियों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि सोसायटी में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान 33 केवी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होने के बाद ही संभव है। उन्होंने 33 केवी से जुड़े सभी कार्य पूरे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से सोसायटी के निवासी परेशान हैं। बैठक में डिवेलपर टीम ने 33 केवी इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।