600 Ton Waste Disposal Plant To Be Set Up On 12 Acres In Noida Organic Fertilizer And Gas To Be Produced
12 एकड़ ज़मीन पर लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : अथॉरिटी ने हाल ही में 600 टन का सीबीजी प्लांट लगाने के लिए आरएफपी जारी किया था। नोएडा के सेक्टर-145 में यह 12 एकड़ जमीन पर 600 मेट्रिक टन का सीबीजी प्लांट लगाया जाएगा। इससे रोजाना नोएडा में निकलने वाले कचरे का निवारण किया जाएगा। इससे जैविक खाद और गैस बनाई जाएगी। इसको लेकर प्राधिकरण में मसौदा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कंपनी से एमओयू साइन होगा।