Antariksh Golf View 2 Plaster Falling Problem Persists After Three Months Builder Accused Of Negligence
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 में तीन महीने से गिर रहा प्लास्टर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-76 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसायटी में प्लास्टर गिरने की समस्या तीन महीने बाद भी दूर नहीं हो सकी है। नोएडा अथॉरिटी के आदेश के बावजूद बिल्डर ने मरम्मत नहीं कराई। इससे यहां के निवासियों में हादसे की आशंका बनी हुई है। इस समस्या को लेकर निवासी तीन महीने पहले हेलमेट पहनकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस साल 26 जुलाई को सोसायटी में कई जगह प्लास्टर गिरा था। निवासियों ने इसकी शिकायत बिल्डर से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हेलमेट पहनकर प्राधिकरण और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बिल्डर को प्लास्टर की मरम्मत कराने का आदेश दिया। निवासियों का आरोप है कि तीन महीने बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। प्लास्टर गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।