Bk Heart Center Preparations To Reopen New Company Search Begins Health Directorate Takes Charge
BK हार्ट सेंटर दोबारा शुरू करने की तैयारी, नई कंपनी की तलाश शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके अस्पताल परिसर में बंद पड़े हार्ट सेंटर को दोबारा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। निदेशालय की ओर से नई कंपनी को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, टेंडर जारी करने से पहले मौजूदा कंपनी मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स के प्रबंधन से एक बार फिर बातचीत की जाएगी। यदि कंपनी जल्द सेवाएं शुरू करने पर सहमत नहीं होती है तो नई कंपनी को टेंडर जारी कर हार्ट सेंटर को दोबारा शुरू किया जाएगा। इधर, हार्ट सेंटर का सामान परिसर से बाहर ले जाने को लेकर सोमवार को भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि सरकार ने अब विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।