Education Directorate Focuses On Greenery And Cleanliness In Government Schools Provision Of Rs 8000 Per Month
प्राइमरी स्कूलों में हरा-भरा बनाने पर रहेगा फोकस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : सरकारी स्कूलों में छात्रों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ स्कूल परिसरों को हरा-भरा बनाने पर शिक्षा निदेशालय का फोकस रहेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्राइमरी स्कूलों में सफाई, हाउसकीपिंग, बागवानी समेत विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए बजट खर्च करने को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सत्र 2026-27 में जिन स्कूलों में सफाई की व्यवस्था के लिए पार्ट टाइम वर्कर कार्यरत नहीं हैं, वहां स्कूल परिसर की सफाई, छत की सफाई, शौचालयों और खेल मैदान की सफाई, जलभराव व पानी की निकासी जैसे कार्यों पर राशि खर्च की जा सकेगी। इसके साथ ही स्कूल परिसर में बागवानी और हरियाली को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इन कार्यों के लिए प्रति स्कूल 8 हजार रुपये प्रति माह की राशि का प्रावधान किया गया है। यह राशि किस्तों के रूप में स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी। नि