Faridabad Sanitation Workers Strike Corporation Cleans Garbage With Private Help
हड़ताल पर सफाईकर्मी, निगम ने उठवाया कूड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देशों पर निगम प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे को उठवाने का कार्य तेज कर दिया है। यशेंद्र सिंह के अनुसार नगर निगम के अधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कूड़ा उठान व सफाई कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों के साथ-साथ अन्य निजी संस्थानों की भी मदद लेकर कूड़ा उठान का कार्य कराया जा रहा है, ताकि हड़ताल के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा। यशेंद्र सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।