जमाखोरों पर सरकार की नज़र

नवभारतटाइम्स.कॉम
governments sharp eye on sugar hoarders ban on stocking for more than 30 days
n NBT न्यूज, हथीन : चीनी के बढ़ते दामों के चलते अब सरकार ने जमाखोरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि कोई भी व्यापारी चीनी का स्टॉक प्राप्त होने की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि तक अपने पास नहीं रख सकेगा। व्यापारी को किसी भी स्थान या समय पर अधिकतम 4,000 क्विंटल यानी 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी। व्यापारियों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।