मेट्रो स्टेशन से लेकर सोसायटियों के बेसमेंट तक पानी ही पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida rain havoc waterlogging from metro stations to society basements life disrupted
n NBT न्यूज, नोएडा

शहर में सोमवार दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार तो हो गया पर शहर के कई हिस्सों में जलभराव भी हुआ। सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन पर जलभराव के चलते एस्केलेटर बंद करना पड़ा। इसके साथ ही सर्फाबाद गांव में पानी भर गया। गांव का पानी आईथम 73 के पास की सड़कों पर जमा रहा। कई सोसायटियों के बेसमेंट में पानी भर गया। नोएडा के सेक्टर-78 की महागुन मजारिया सोसायटी के बेसमेंट में पानी झरने की तरह गिरता हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही नोएडा गेट सेक्टर 14ए, ट्रैफिक कंट्रोल रूम के सामने, सेक्टर 62 लेबर चौक, सेक्टर बसई के सामने की सड़क पर जलभराव हुआ। जिससे ट्रैफिक स्लो रहा। बारिश के बाद तापमान गिर गया। दिन का तापमान अधिकतम 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।