Open Drains In Noidas Sector 75 76 Become Cause Of Accidents Demand For Sheet Installation Raised
सेक्टर 75-76 में खुले नाले पर शीट लगाने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-71 से सेक्टर-76 की ओर जाने वाले रास्ते पर सेक्टर-75 और 72 की तरफ खुले नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं। नाले के किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से नाले को कवर किए जाने तक सुरक्षा के लिए लोहे की शीट लगाने की मांग की है। अमित गुप्ता ने बताया कि सर्कल-3 के तहत आने वाले इन इलाकों में लंबे समय से नाले खुले हैं। इन्हें कवर करने के लिए टेंडर भी हो चुका, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सेक्टर-75 में नाले के किनारे फुटपाथ बनाए गए हैं, लेकिन इनकी ऊंचाई काफी कम है। सुरक्षा के लिए लगाए गए बांस भी टूट चुके हैं।