300 मरीज़ों ने कराई जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम
over 300 people underwent free kidney health check ups in greater faridabad
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में रविवार को आयोजित निशुल्क किडनी स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 से अधिक लोगों ने पहुंचकर विभिन्न जांच कराईं। इस दौरान कई लोगों को पहली बार किडनी से जुड़ी बीमारी की जानकारी मिली। विशेषज्ञों ने बताया कि किडनी की बीमारी शुरुआती दौर में अक्सर बिना स्पष्ट लक्षण के बढ़ती रहती है, ऐसे में नियमित जांच से बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है। मरीजों की ब्लड शुगर, पीएसए टोटल, एल्बुमिन और क्रिएटिनिन रेशियो समेत कई जांच की गईं।