पटवारियों का धरना, कामकाज प्रभावित

नवभारतटाइम्स.कॉम
patwaris protest continues work disrupted warning of indefinite strike from august 26
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : हरियाणा के पटवारी और कानूनगो ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। यह धरना गुड़गांव के पटवार भवन पर दिया गया। मंगलवार को भी धरना जारी रहेगा। दी रेवेन्यू पटवार और कानूनगो असोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि 25 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अगस्त से इसे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है। असोसिएशन की प्रमुख मांगों में पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का समाधान, लैंड रिकॉर्ड मैनुअल में जरूरी बदलाव, डिजिटल क्रॉप सर्वे में सुधार और रेवेन्यू काम के लिए तकनीकी स्टाफ उपलब्ध कराना शामिल है। तहसीलों में कंप्यूटर सिस्टम और टैब उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।