सेक्टर-4 में रोड पर भरा सीवर का पानी, बदबू से बुरा हाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
sector 4 waterlogged with sewer water people troubled by stench problem worsens in rain
n NBT न्यूज, सेक्टर-4 : कई जगह सीवर का पानी जमा होने से सड़क पर गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। बारिश में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी योगिता कटारिया के अनुसार, सीवर की समस्या के समाधान के लिए नई सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन सड़क की मरम्मत और पानी के कनेक्शन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक ये काम पूरे नहीं होंगे, तब तक उन्हें पूरी तरह राहत नहीं मिल पाएगी। एसडीओ नगर निगम पवन ने कहा कि बारिश रुकते ही बाकी सभी काम पूरे करा दिए जाएंगे।