Super 100 Registration Mandatory For Students With 60 Marks New Rules In Selection Process
60% अंक वाले छात्रों को सुपर-100 के लिए पंजीकरण करना ज़रूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हथीन : शिक्षा विभाग ने सुपर-100 में प्रवेश के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब कक्षा 10 की छमाही परीक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले हर छात्र का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र छात्र जानकारी के अभाव में सुपर-100 की चयन प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।
सुपर-100 में छात्रों का चयन एक साथ नहीं किया जाएगा। बल्कि पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने कहा है कि इस बार कुछ बदलाव किए है जिसमें सबसे खास सुपर-100 में चयन के बाद भी छात्रों की पढ़ाई और व्यवस्था को लेकर नियम तय किए गए हैं। अभिभावक-छात्र बैठक हर महीने रविवार को होगी।