Hind Copper Ofs Government Raises 3000 Crore Share Surges 438
हिंद कॉपर OFS से 3000 करोड़ मिले
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का ऑफर फॉर सेल इश्यू बुधवार को ओवर सब्सक्राइब हो गया। सरकार ने इसके जरिए 6% हिस्सेदारी यानी 5.8 करोड़ से ज्यादा शेयर 514 रुपये के फ्लोर प्राइस पर बेचे। बुधवार को शेयर 4.38% चढ़कर 556.55 रुपये पर बंद हुआ। इस OFS के जरिए सरकार ने करीब 3000 करोड़ रुपये जुटाए। विनिवेश विभाग के सचिव अरुणीश चावला ने कहा कि इश्यू को निवेशकों ने जोरदार ढंग से सपोर्ट किया।