पल्ला के पास बन रहा ROB छह लेन का होगा

नवभारतटाइम्स.कॉम
six lane rob to be built near palla journey between dadri greater noida will be easier
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो अथॉरिटी एरिया में बोड़ाकी के पास प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को जोड़ने के लिए पल्ला के पास रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज अब चार के बजाय अब छह लेन का बनेगा। दो लेन और बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इसके बनने से दादरी व ग्रेटर नोएडा के बीच सफर आसान हो जाएगा।
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड कंपनी बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित कर रही है। यह बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ है। इसमें बोड़ाकी हाल्ट को ग्रेटर नोएडा रेलवे टर्मिनल बनाया जाना है।